राशियों और ग्रहों कि दिशाएं Rashi Aur Grah ki Disha

नमस्कार प्रिय पाठको🙏

आज हम राशियों के दिशाओं के बारे में जानेंगे :-

ज्योतिष शास्त्र में राशियों को दिशाओं की संज्ञा दी गई है दिशा में राशियों का क्या महत्व है किस राशि से किस दिशा की बात होती है। किन किन राशियों को किन किन दिशाओं की संज्ञा प्राप्त है। किन राशियों का किस दिशाओं में निवास स्थान है।

ज्योतिष में भी इसका बहुत महत्व है फलित ज्योतिष में भी यह काम आता है और मुहूर्त ज्योतिष में भी इसका बहुत महत्व है। वास्तु शास्त्र में राशियों कि दिशा अत्याधिक महत्वपूर्ण है। फलित सिद्धांत में दिशाओं के सम्बन्ध में जितने भी प्रश्न है उनके लिए राशि ओर ग्रहों कि दिशाओं का ज्ञान होना अतिआवश्यक है।


दिशाओं के स्वामित्व राशियां :--

पूर्व दिशा :-  मेष, सिंह और धनु यह अग्नि तत्व की राशियां है। इन्हें पूर्व दिशा का स्वामित्व प्राप्त है।

दक्षिण दिशा :- वृषभ, कन्या और मकर यह पृथ्वी तत्व की राशियां है। इन्हें दक्षिण दिशा का स्वामित्व प्राप्त है।

पश्चिम दिशा :- मिथुन, तुला और कुम्भ यह वायु तत्व की राशियां है। इन्हें पश्चिम दिशा का स्वामित्व प्राप्त है।

उत्तर दिशा :- कर्क, वृश्चिक और मीन यह जल तत्व की राशियां है। इन्हें उत्तर दिशा का स्वामित्व प्राप्त है।


ग्रहों की दिशाए :-

ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों को भी अलग-अलग दिशाओं का अधिपत्य प्राप्त है :-

सूर्य :- पूर्व दिशा

चंद्रमा :- वायव्य दिशा / उत्तर-पश्चिम

मंगल :- दक्षिण

बुध :- उत्तर दिशा

बृहस्पति :- ईशान दिशा / उत्तर-पूर्व

शुक्र :- आग्नेय दिशा / दक्षिण-पूर्व

शनि :- पश्चिम दिशा

राहु/केतु :- नैऋत्य दिशा / दक्षिण-पश्चिम

Comments

Popular posts from this blog

ग्रहों की अवस्था. Graho Ki Avastha

ग्रहों का तत्व Grahon ka Tatva