Rashi Aur Rashi Swami

12 राशि और उनके स्वामी ग्रह

ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है | ये सभी 12 राशियाँ इन सभी 9 ग्रहों के द्वारा ही संचालित होती है | यानि प्रत्येक राशि किसी न किसी गृह के अधीन होती है | जिसमें से सूर्य और चंद्रमा को छोड़कर सभी ग्रहों को 2-2 राशियाँ मिलती है | यानि सूर्य और चंद्रमा केवल एक-एक राशि के स्वामी है व अन्य सभी गृह दो – दो राशियों के स्वामी है| आइये जानते है कौन सी राशि किस गृह को संबोधित करती है : –

प्रत्येक भाव के स्वामी

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, काल पुरुष कुंडली का प्रारंभ मेष राशि से होता है। यह स्वाभाविक रूप से वैदिक जन्म कुंडली होती है। काल पुरुष कुंडली में सात ग्रहों को कुंडली के विभिन्न भावों का स्वामित्व प्राप्त है:

    • मंगल : काल पुरुष कुंडली में मंगल ग्रह को कुंडली के प्रथम एवं अष्टम भाव का स्वामित्व प्राप्त है।
    • शुक्र : काल पुरुष कुंडली में शुक्र ग्रह दूसरे और सातवें भाव का स्वामी होता है।
    • बुध : काल पुरुष कुंडली में बुध ग्रह तीसरे एवं छठे भाव का स्वामी होता है।
    • चन्द्रमा : काल पुरुष कुंडली के अनुसार चंद्र ग्रह केवल चतुर्थ भाव का स्वामी है।
    • सूर्य : काल पुरुष कुंडली में सूर्य को केवल पंचम भाव का स्वामित्व प्राप्त है।
    • बृहस्पति : काल पुरुष कुंडली में गुरु नवम और द्वादश भाव का स्वामी होता है।
    • शनि : काल पुरुष कुंडली में शनि ग्रह दशम एवं एकादश भाव के स्वामी हैं।

इस प्रकार आप देख सकते हैं कि ज्योतिष में कुंडली के 12 भाव मनुष्य के संपूर्ण जीवन चक्र को दर्शाते हैं। इसलिए इन बारह भाव के द्वारा व्यक्ति के जीवन को अच्छी तरह से समझा जा सकता है।

  1. मेष राशि : मेष राशी का स्वामी गृह मंगल है |
  2. वृषभ राशि : वृषभ राशी के स्वामी गृह शुक्र गृह है | 
  3. मिथुन राशि : मिथुन राशी के स्वामी गृह बुध गृह है | 
  4. कर्क राशि  : कर्क राशि के स्वामी गृह चन्द्र देव है | 
  5. सिंह राशी :  सिंह राशि के स्वामी गृह सूर्य देव है | 
  6. कन्या राशी : कन्या राशी के स्वामी बुध गृह है | 
  7. तुला राशि : तुला राशि के स्वामी गृह शुक्र गृह है |  
  8. वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल गृह है |  
  9. धनु राशि : धनु राशि के स्वामी गृह ब्रहस्पति है | 
  10. मकर राशि : मकर राशि के स्वामी शनि देव है | 
  11. कुम्भ राशि : कुम्भ राशि के स्वामी शनि गृह है |
  12. मीन राशि : मीन राशी के स्वामी गृह ब्रहस्पति है | 

Comments

Popular posts from this blog

राशियों और ग्रहों कि दिशाएं Rashi Aur Grah ki Disha

ग्रहों की अवस्था. Graho Ki Avastha

ग्रहों का तत्व Grahon ka Tatva