उच्च और नीच के ग्रह Uchch Aur Nich Ke Grah

उच्च और नीच के ग्रह

ग्रहों की स्थितियों को लेकर प्रायः लोगों के मन में भ्रम रहता है कि किस राशि में ग्रह उच्च के हैं और किस राशि में ग्रह नीच के तो आज हम ग्रह के उच्च राशि और नीच राशि के बारे में जानेंगे के कितने अंश तक किस राशि में ग्रह उच्च के होते हैं और कितने अंश तक किस राशि में ग्रह नीच के होते हैं सबसे पहले आप यह जान लीजिए कि ग्रह जिस राशि में उच्च के होते हैं ठीक उससे सातवीं राशि में नीच के होते हैं ।

बुध एक मात्र ऐसा ग्रह है जो अपनी ही राशि (कन्या) में उच्च का होता है और गुरु की राशि (मीन) में नीच का होता है

ग्रह उच्च राशि अंश नीच राशि अंश
सूर्य मेष 10° तुला 10°
चंद्रमा बृषभ वृश्चिक
मंगल मकर 28° कर्क 28°
बुध कन्या 15° मीन 15°
बृहस्पति कर्क मकर
शुक्र मीन 27° कन्या 27°
शनि तुला 20° मेष 20°
राहु मिथुन 15° धनु 15°
केतु धनु 15° मिथुन 15°

ग्रहों के अंश, राशि उपरोक्त चार्ट में देखें 👆

उदाहरण के लिए :-
सूर्य मेष राशि में उच्च का होता है पर 10 अंश तक ही उच्च का फल देगा उसके बाद सामान्य फल देने लगता है।
इसी प्रकार सूर्य तुला राशि में नीच का होता है पर वह 10 अंश तक ही नीच का फल देता है उसके बाद सामान्य फल देने लग जाता है।
इसी प्रकार सारे ग्रह अपना फल देते हैं 🙏

Popular posts from this blog

राशियों और ग्रहों कि दिशाएं Rashi Aur Grah ki Disha

ग्रहों की अवस्था. Graho Ki Avastha

ग्रहों का तत्व Grahon ka Tatva